फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में हटाए 15 फड़-खोखे

Wed, 23 Aug 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के खत्याड़ी के बेस के समीप अतिक्रमण हटाती एनएच की टीम । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। एनएच की टीम ने करबला, खत्याड़ी के बेस, पांडेखोला में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए 15 खोखे और फड़ों को हटाया गया। एनएच खंड के ईई महेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अन्य आरोपियों दो दिन की मोहलत दी गई। इस दौरान लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया।


एनएच की टीम ने बुधवार को ज्योलीकोट-अल्मोड़ा-पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाया। टीम ने करबला, पांडेखोला, खत्याड़ी में बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए 15 फड़ और खोखों को हटाया। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। सूचना मिलने पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी एनएच के अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर जनविरोधी कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया जाएगा। एनएच की टीम में एई एमएल वर्मा, जेई बालन सिंह जनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







व्यापार मंडल ने जताया विरोध, खत्याड़ी में आज बंद रहेंगी दुकान
अल्मोड़ा। अतिक्रमण हटाने का नगर व्यापार मंडल ने विरोध जताया। नगर व्यापार मंडल की बैठक में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि व्यापारियों से 24 घंटे के भीतर दुकान खाली करने के लिए कहा गया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को खत्याड़ी क्षेत्र में दुकान बंद कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपसचिव अमन नज्जौन, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, देव कनवाल, प्रताप कनवाल, गिरीश लाल टम्टा, राहुल वोहरा, वीरेंद्र कनवाल, भूपेंद्र कनवाल, गजेंद्र कनवाल, कुंदन खोलिया आदि रहे। संवाद





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें