फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कर जमा न करने वाले 15 सरकारी विभागों को नोटिस

Thu, 29 Feb 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य,वन, पर्यटन, लोनिवि सहित अन्य विभागों को देना है 12 लाख रुपये से अधिक कर
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पालिका ने कर जमा न करने वाले 15 सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, पर्यटन सहित अन्य सरकारी विभाग शामिल हैं।
पालिका के मुताबिक 15 सरकारी विभाग कर देने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। इन विभागों ने पालिका को 12 लाख रुपये से अधिक का कर चुकाना है। स्वास्थ्य विभाग पालिका का सबसे बड़ा बकायेदार है। उसने परिसंपत्तियों का पांच लाख रुपये कर देना है। शिक्षा विभाग, वन, पर्यटन, लोनिवि सहित अन्य विभाग पालिका के 12 लाख से अधिक के देनदार हैं। विभागों के कर न देने से पालिका की आय के साथ विकास कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में पालिका ने इन विभागों को अंतिम नोटिस जारी किया है। जल्द कर जमा नहीं किया तो संबंधित विभागों की आरसी काटी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कर न देने वाले प्रमुख पांच सरकारी विभाग
विभाग धनराशि(लाख में)
स्वास्थ्य विभाग 5.00
शिक्षा 1.50
वन 1.50
पर्यटन 1.00
लोनिवि 1.00
-
कोट- परिसंपत्तियों का कर जमा न करने पर पालिका ने पूर्व में 27 लोगों की आरसी काटी है। पालिका ने 12 बड़े बकायेदार ऐसे चिन्हित किए हैं जिन्होंने छह लाख रुपये का कर दबाया है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है। 15 मार्च तक कर जमा नहीं किया तो पालिका उनकी आरसी काटेगी।- भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें