कार दुर्घटना में पांच घायल, एक की हालत गंभीर
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बासोट मोटर मार्ग पर स्यालकोट के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इनमें चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सोमवार देर रात बासोट से जिहाड़ जा रही अल्टो कार सख्या डीएल 9सी 8840 स्यालकोट के पास करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक इंद्रसिंह, भगवती देवी, उर्मिला, सनी और हिना घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्परता से बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती कराया। डा.केएन जोशी ने बताया है कि भगवती के सिर में गहरी चोट आई है। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल पूछा।