फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आड़े तिरछे खड़े वाहन पर्यटन सीजन को लगा रहे पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन नगर की यातायात व्यवस्था पर आड़े तिरछे खड़े वाहन पलीता लगा रहे हैं। जहां भी लोगों को जगह मिलती है, वहीं दोपहिया खड़ा कर दिया जा रहा है। दुकानों के अंदर जाने वाले रास्ते भी रोक दिए जा रहे हैं। जिसके चलते दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन से इस तरह की अव्यवस्था को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रानीखेत में पर्यटन सीजन में देश विदेश से सैकड़ों सैलानी पहुंचते हैं, पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है, सैलानी भी नगर में पहुंचने लगे हैं, लेकिन नगर में आड़े तिरछे खड़े तिरछे वाहनों से नगर की छवि खराब हो रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा इनको हटाने के लिए कई बार अभियान चलाया जाता है, लेकिन दोपहिया वाहन चालक फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं। इससे जहां लोगों को परेशानी होती है, वहीं नगर में जाम भी लगा रहा है। । कोतवाल नारायण सिंह का कहना है कि आड़े तिरछे खड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, पर्यटन सीजन में इस तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें