फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारियों को दी जाए वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कई सालों से वर्दी आदि नहीं दी गई है। कर्मचारियों के राजकीय आवासों की मरम्मत और रंगाई पुताई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


कहा कि कर्मचारियों को विभाग में अपनी सेवा करते हुए 20 से 30 साल तक हो गए हैं लेकिन अब तक उनका विनियमितीकरण नहीं किया गया है। जिन वृत्तों और प्रभागों में चतुर्थ श्रेणी के पद खाली हैं उन पदों पर दैनिक श्रमिकों की योग्यता के आधार पर विनियमितीकरण करने के आदेश जारी किए जाएं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी और अन्य लाभ दिए जाएं। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी।

उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा अवमानना याचिका पर कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए जाने का स्वागत किया। बैठक में प्रांतीय संरक्षक कल्याण गिरि, प्रांतीय सलाहकार नाजिम सिद्दीकी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिला शाखा नैनीताल अध्यक्ष राजेंद्र मनराल, नैनीताल जिला मंत्री दिनेश जोशी, अल्मोड़ा जिला मंत्री प्रताप नेगी, बागेश्वर जिलाध्यक्ष हयात पांडा, चंपावत जिलाध्यक्ष हयात सिंह, गंगा सिंह, हर सिंह अधिकारी, गिरवर सिंह, नरेंद्र गुसाई, पूरन राणा, सुरेंद्र तिवारी, जीवन मेहरा, महेंद्र सिंह आदि मौजद थे। अध्यक्षता प्रांतीय संरक्षक कल्याण गिरि तथा संचालन कुमाऊं मंडलीय अध्यक्ष रणजीत सिंह जीना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें