अल्मोड़ा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हुई जिला स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिताओं में करिश्मा रावत, खुशी खनी, हेमंत कुमार, निशा आर्या, मयंक पंत,भूमिका आर्या, अंजू आर्या, गौरव रावत, लक्ष्मी अव्वल रहीं।
जीआईसी मैदान में हुए कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग प्रेरक गीत में करिश्मा रावत, संगीता, आरती नेगी, कविता पाठ में खुशी खनी, आदित्य लोहनी, नेहा बोरा, निबंध लेखन में हेमंत कुमार, कोमल आर्या, नवल पंत, फैंसी ग्रेड में निशा आर्या , करन बिष्ट, दीपिका रावत, चित्र में मयंक पंत, विशाल पंत, चंदन लाल, दीवार पत्रिका में विकासखंड धौलादेवी, हवालबग, भैंसियाछाना, क्विज में लमगड़ा, ताकुला, ताड़ीखेत, लोकनृत्य में लमगड़ा, द्वाराहाट, हवालबाग क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। नुक्कड़ नाटक में हवालबाग विजेता, ताड़ीखेत उपविजेता रहा।
जूनियर वर्ग कविता पाठ में भूमिका आर्या, संजना रावत, अनीता पटवाल, चित्र में अंजू आर्या, मनीष कुमार, किरन रावत, निबंध में गौरव रावत, नेहा, भूमिका मठपाल, फैंसी ड्रेस में लक्ष्मी, फिरदौस, राहुल बिष्ट, दीवार पत्रिका में धौलादेवी ब्लाक, भैंसियाछाना, हवालबाग, स्टाल संयोजन में हवालबाग, भैंसियाछाना, ताड़ीखेत, लोकनृत्य में चौखुटिया, हवालबाग, भैंसियाछाना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। नुक्कड़ नाटक में ताडीखेत विजेता और चौखुटिया उपविजेता रहा।
इससे पहले सीडीओ मनुज गोयल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, डायट के प्राचार्य राजेंद्र सिंह, सीईओ जगमोहन सोनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. पी कुमार, इंदर सिंह, जिला समन्वयक महेंद्र प्रकाश, ओम प्रकाश, प्रेरणा गुरुरानी, हरेंद्र बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी सुरेश आर्या, राजेंद्र मनराला, करन मर्तोलिया, रेखा गोस्वामी, कविता, गौरव पंत, विनोद राठौर, धाराबल्लभ पांडे, शोभा बिष्ट, दीप चंद्र भट्ट, भुवन बिष्ट आदि उपस्थित थे।