फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी का जीवन अनुकरणीय और प्रेरणादायी : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। परिषद कार्यकर्ताओं ने एसएसजे परिसर में स्थित विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अक्षय सुयाल, परिषद जिला संयोजक बालम मेहरा, विभाग छात्रा प्रमुख निशा बिष्ट, जिला छात्रा प्रमुख गीतांजलि पटवाल, परिसर मंत्री दिवाकर नेगी, नगर मीडिया प्रमुख धीरेंद्र बेलवाल, परिसर उपाध्यक्ष हरेंद्र घनकी, निकेश बिष्ट, त्रिवेंद्र रावत मौजूद थे। रामकृष्ण कुटीर और जीआईसी लोधिया की ओर से विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

छात्र-छात्राओं ने लोधिया बाजार में प्रभात फेरी निकाली और स्वामी के उपदेश जन-जन तक पहुंचाए। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि स्वामी का जीवन अनुकरणीय और प्रेरणादायी है। रामकृष्ण कुटीर के व्यवस्थापक स्वामी प्रणात्मानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सच्चे युग नायक और राष्ट्रभक्त थे। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। संचालन शिक्षक राजेंद्र खड़ायत ने किया।
विज्ञापन


वहां सभासद मनोज जोशी, नीरज भट्ट, गिरीश नयाल, राजेंद्र लटवाल, विशन राम, गोपाल नेगी, महेश पांडे, अमन कुमार, सचिन असवाल, ललित रौतेला मौजूद थे।

दर्पण समिति और नेहरू युवा केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। समिति की सचिव विभु कृष्णा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राहुल खोलिया, विपुल कार्की, नेहरु युवा केंद्र संयोजक तुलसी, संजय साह, सुरेंद्र जनौटी, विभा बिष्ट, दिव्या, दीपक पेटशाली, राहुल पंत, मयंक जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें