फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर दर्द कर देता है बिरखम-भनोली मोटर मार्ग का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिरखम-भनोली मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। डामर उखड़ने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सफर के दौरान यात्रियों की कमर दर्द करने लगती है।
विज्ञापन


बिरखम-भनोली मोटर मार्ग थामथोली, पुभाऊं, बाराकोट, जमाड़, चगेठी, पव्वाखान, डुंगरा, भनोली आदि स्थानों को जोड़ता है। डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। मोटर मार्ग से रोजाना दर्जनों वाहन गुजरते हैं लेकिन लंबे समय से मोटर मार्ग की हालत खराब है। कुछ स्थानों पर सुरक्षा दीवार टूटने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दुघर्टना की आशंका बनी रहती है। नालियां चोक होने से कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। एक मोबाइल कंपनी की ओर से ओएफसी लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई से मार्ग की हालत और खराब हो गई है।

कोट- सड़क किनारे खुदाई कर एक मोबाइल कंपनी द्वारा ओएफसी लाइन बिछायी जा रही है। काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण किया जाएगा। मोटर मार्ग के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। धनराशि स्वीकृत होने पर डामरीकरण कार्य शुरू करवाया जाएगा। - डीपी वर्मा, अपर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें