फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को निरीक्षण में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण और विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें विकासखंड के दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। यहां कुछ कर्मचारियों के अवकाश में रहने से मनरेगा आदि कार्यों का निरीक्षण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सीएचसी में दवाओं का दैनिक स्टाक पट पर अंकित न होने, आपातकालीन वार्ड, शौचालय में सफाई न होने से नाराजगी जताई। एसडीएम करीब साढ़े दस बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सीएचसी भिकियासैंण पहुंचकर आपातकालीन वार्ड, दवाओं का स्टॉक, शौचालय का जायजा लिया। उन्होंने शौचालय, आपातकालीन वार्ड में सफाई न होने पर अधिकारियों को सफाई पर ध्यान रखने की हिदायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें