फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर में लावारिस पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान को लेकर काश्तकार महिलाओं का प्रस्तावित प्रदर्शन उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। महिलाओं ने बैठक करके एलान किया कि नगर पंचायत चुनाव के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को काश्तकार महिलाओं की रामलीला मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लावारिस पशुओं की लगातार बढ़ रही तादात से खेती चौपट हो गई है। घाटी क्षेत्र में फसलें लहलहाती थीं, लेकिन आज जमीन बंजर होने की स्थिति में आ गई है। जिससे रोजी-रोटी पर संकट के बादल छा गए हैं।

इधर इस मुद्दे को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन का एलान किया था, लेकिन उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल के आश्वासन के बाद आचार संहिता के चलते उन्होंने धरना स्थगित कर दिया। इधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट ने कहा है यदि नगर पंचायत चुनाव के बाद जानवरों को प्रशासन ने गो सदन नहीं भेजा तो महिलाएं एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर देंगी। बैठक में लीला बिष्ट, रिंकी, मीना, प्रभा, रजनी, प्रेमा, कमला, जोगली, रेखा, मधुली, सीता,गीता, बंसती,भवानी, सरूलीदेवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें