फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के एएमए तथा जल संस्थान के एसई के स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई दिवस में फरियादियों ने पांच शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जन सुनवाई दिवस में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) और जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता (एसई) के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए दोनों अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना पूर्वानुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोडे़ और मोबाइल चालू रखें। उन्होंने दो फरियादियों की पेयजल से संबंधित समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा के साथ काम करें।

उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को शिशु सदन में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर उदय शंकर नाट्य अकादमी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, उप जिलाधिकारी विवेक राय, डिप्टी कलक्टर अतुल शाह, मोनिका, जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें