फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रियों ने केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम स्वराज पदयात्रा जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और यात्रा के संयोजक सुभाष पांडे के नेतृत्व में शक्ति केंद्र ध्याड़ी से शुरू हुई पदयात्रा सिरगांव, अनोली, बसौली, मकडाऊं, वाटुली होते हुए ग्राम पंचायत चमतोला पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभाओं में यात्रा संयोजक सुभाष पांडे ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराया। उन्होंने 2019 में केंद्र में पुन: मोदी सरकार को सत्तारूढ़ करने का आह्वान किया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत जगह-जगह सफाई अभियान भी चलाया गया।

पदयात्रा अगले कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्र भनोली, दन्यां होते हुए लमगड़ा ब्लॉक को जाएगी। मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, विधानसभा क्षेत्र विस्तारक देवेश खुल्बे, मंडल महामंत्री प्रताप गैड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोधन सिंह भैसोड़ा, प्रधान लक्ष्मण सिंह, खीम सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदन सिंह आदि ने विचार रखे। पदयात्रा में जगत राम, पूर्व सूबेदार नाथू राम कोहली, मधन सिंह रावत, दीवान सिंह धौनी, नरेंद्र जोशी, जीवन गैड़ा, हरीश राम, दलीप भैसोड़ा, नरेंद्र सिंह पपोला, बहादुर सिंह, आन सिंह, डुंगर राम, शंकर सिंह, पवन, भवान सिंह, हरीश सिंह, दीपक सिंह, रमेश सिंह, काशी सिंह, देश दीपक पंत, दीपक मलाड़ा, चंचल सिंह, कैलाश पंत, नैन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें