फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने हंगामा करते हुए बैठक नहीं होने दी और बीडीसी हाल में ताला लगा दिया। आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर विकास कार्य बाधित करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अधिकारियों के न पहुंचने के दशा में आगे भी बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।

क्षेत्र पंचायत सल्ट की बैठक शुक्रवार को ब्लाक सभागार में होनी थी। लेकिन प्रधान और सदस्यों द्वारा काफी इंतजार के बाद भी जब जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे तो इससे सभी सदस्य उत्तेजित हो गए। उन्होंने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। कहा कि अधिकारी विकास कार्य बाधित कर रहे हैं। बैठकों में नहीं पहुंचना इस बात को साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के नहीं पहुंचने से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ऐसा प्रतीत होता है कि सल्ट के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम गौरव चटवाल के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर आगामी बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने पर बैठक नहीं होने देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित एसआईटी जांच के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मुन्नी आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुंदन बिष्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख अनीता बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, जिपस नारायण सिंह रावत, महिपाल बिष्ट, इंद्र सिंह, भजन सिंह, मोहन सिंह रावत, उमेश करगेती, महिपाल सिंह, पुष्कर गोस्वामी, मनमोहन बंगारी, दीप रावत, श्याम भंडारी, सुदीप चौधरी, देवकी देवी, दीपा देवी, बबीता देवी, चना देवी, जयंति देवी, दिगपाल सिंह, पुष्पा देवी, मीता देवी, नारायण दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें