फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा गायक पवनदीप के गानों पर थिरके लोग

विज्ञापन
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक शोरूम की ओपनिंग कार्यक्रम में पहुंचे युवा गायक पवनदीप राजन ने कई गीत सुनाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। उन्होंने जो भेजी थी दुआ..., सुन रे दगड़िया..., चैता की चैत्वाला आदि हिंदी, पंजाबी, कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत गाकर श्रोताओं को आनंदित किया। इस दौरान युवाओं ने पवनदीप के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। करीब एक डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में पहुंचे गायक पवनदीप ने तेरा यार हूं मैं..., जनम-जनम साथ चलना..., तेनू इतना मैं प्यार करूं... सहित कई गीत गाए। कुमाऊंनी गीत सुन रे दगड़िया बात सुनी जा..., चैता की चैत्वाला... गढ़वाली गाने भी सुनाए। इस बीच उनके पिता कुमाऊंनी गायक सुरेश राजन ने भी पहाड़ो को ठंडो पाणी गीत... गाया। पवनदीप को सुनने पहुंचे लोगों ने इस दौरान तालियों से उनका स्वागत किया। इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पवनदीप राजन ने रिबन काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रघुनाथ सिटी मॉल के प्रबंधक तरुण कुमार भट्ट समेत पेंटालून से जुड़े लोग भी मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें