फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर पूर्वानुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बगैर पूर्वानुमति के अवकाश पर जाने को गंभीरता से लेते हुए डीएम ईवा आशीष ने अधिकारियों को बगैर अनुमति के अवकाश या मुख्यालय से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि आकस्मिक अवकाश के आवेदन डीएम द्वारा ही स्वीकृत किए जाएंगे तभी आकस्मिक अवकाश स्वीकृत होंगे। डीएम ने बताया कि वर्तमान में तूफान के साथ वर्षा आदि निरंतर हो रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण आम जनता प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में आपदा को ध्यान में रखते हुए बचाव और राहत कार्य के लिए सभी अधिकारियों को बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपना मोबाइल ऑन रखने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें