फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटिक-तोली मार्ग की सर्वे पर ग्रामीणों को आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत तोली के ग्रामीणों ने टाटिक से तोली के लिए प्रस्तावित सड़क की सर्वे में गांव के आबादी क्षेत्र को शामिल न करने पर रोष जताया है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई खंड के ईई को ज्ञापन सौंपकर सड़क की सर्वे पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि टाटिक से तोली तक पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण के लिए सर्वे की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग द्वारा मार्ग निर्माण के लिए की गई सर्वे में ग्राम पंचायत को वंचित किया गया है। सड़क की सर्वे गांव के करीब दो से तीन किमी दूर की गई है। ऐसी स्थिति में सड़क बनने के बावजूद ग्रामीणों को दो से तीन किमी पैदल चलकर यातायात सुविधा मिल पाएगी। इससे गांव की पांच सौ से एक हजार आबादी सड़क से वंचित हो रही है। उनका कहना है कि सर्वे के अनुसार तोली गांव के ग्रामीणों की उपजाऊ कृषि भूमि कटने के बावजूद गांव वालों को यातायात सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने विधायक निधि से कटी सड़क से प्रस्तावित सड़क को मिलाने की मांग की ताकि ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिल सके। विभाग द्वारा गांव को सड़क से न जोड़ने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इनमें ग्राम प्रधान तोली प्रताप सिंह डसीला, प्रदीप सिंह, इंद्र सिंह, गोविंद सिंह डसीला, पूरन सिंह, बची सिंह, उम्मेद सिंह, हरीश डसीला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें