फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

789 युवाओं में से मात्र 47 चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यूथ फाउंडेशन द्वारा शनिवार को नंदादेवी में भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण शिविर चलाया गया। इस दौरान भर्ती प्रशिक्षण के लिए पहुंचे 789 युवाओं का शारीरिक, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें से 47 युवा चुने गए।
विज्ञापन


यूथ फाउंडेशन के सदस्य पूर्व सूबेदार मेजर यशवंत सिंह ने बताया कि परीक्षण प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई। दसवीं, 12वीं पास के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य की जांच की गई। परीक्षण के लिए 789 युवा पहुंचे थे। इनमें से 47 युवाओं को सलेक्ट किया गया है। इनको जून से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम यूथ फाउंडेशन की ओर से कीर्ति चक्र, शौर्यचक्र, विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त कर्नल अजय कोठियाल द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूथ फाउंडेशन कैंप में अभी तक 8500 युवा प्रशिक्षण ले चुके हैं। जिसमें से 7500 युवा भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल का हिस्सा बन चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें