फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वदलीय समिति आज प्राधिकरण कार्यालय में तालाबंदी कर धरना देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक में वक्ताओं ने सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण बनाने का विरोध किया। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्राधिकरण को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने 14 मार्च को सुबह 11 बजे से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पुन: धरना शुरू करने का एलान किया। धरने के बाद प्राधिकरण कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से नगर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं जिला स्तरीय मार्ग से लगे हुए गांव और तोक सभी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि बीते आठ मार्च को जिला प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से इस मामले में सर्किट हाउस में वार्ता हुई थी। जिसमें उन्होंने 12 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में जन भावनाओं को मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट की बैठक में उक्त प्रकरण को शामिल नहीं किया गया है।

बैठक में आंदोलन को गति देने के लिए प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, विधिक राय समिति, प्रेस समिति का गठन किया गया। बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, आनंद सिंह ऐरी, लीला खोलिया, हेम जोशी, अरुण कुमार पंत, युसूफ तिवारी, त्रिलोचन जोशी, सभासद अशोक पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें