मौलेखाल (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के मंगरुखाल पंपिंग योजना में पिछले 20 दिनों से जलापूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शादी का सीजन होने के कारण लोगों को पानी के लिए काफी मशकत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। दो दिन पानी आता है तो फिर एक सप्ताह तक पानी नहीं आता है।
उन्होंने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं होने पर आंदोलन करने की धमकी दी है।
मंगरुखाल पंपिंग योजना से कई गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से जलापूर्ति ठप पड़ी है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन पेयजल आपूर्ति अब तक नियमित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति सुचारू होने पर ग्रामीण पेयजल बिल जमा करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि आम आदमी पार्टी सल्ट विधानसभा के अध्यक्ष सुनील टम्टा ने इस मामले में जल संस्थान के अभियंता से संपर्क किया तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।