फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कुमाऊं विवि प्रशासन और कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीकॉम के लिए अलग से फीस काउंटर खोलने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सोमवार को परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होंने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीकॉम के लिए फीस काउंटर नहीं खुलने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ भवन में फर्नीचर की भारी कमी बनी हुई है। कार्यक्रम और अन्य आयोजन के दौरान छात्रसंघ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 से परिसर में मासकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा नहीं कराई जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। परिसर में कॅरियर काउंसलिंग आयोजित करने की मांग की ताकि छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं हुई तो छात्रसंघ आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट ने मांगें पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। पदाधिकारियों ने रसायन विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर छात्रसंघ सचिव आशीष पंत और उपाध्यक्ष सोहित भट्ट के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया।

छात्रसंघ सचिव आशीष पंत के नेतृत्व में पुतला फूंकने वालों में कोषाध्यक्ष मनीष टम्टा, उप सचिव दीपक कनवाल, छात्रा उपाध्यक्षा मनीषा बर्गली शामिल थे। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें