फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के पंजीकरण में तेजी लाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने निर्माण विभाग से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को उनके द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य स्थल पर कार्यरत श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए शौचालय और शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है जो गंभीर विषय है। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित ठेकेदारों को श्रमिकों के लिए शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने, कार्य संबंधी भुगतान दिलवाने के निर्देश देते हुए जो ठेकेदार श्रमिकों का तत्काल भुगतान नहीं कर रहा है उसका भुगतान रोकने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को श्रमिकों के बच्चों को कार्य स्थल के समीप प्राथमिक और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश दिलवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें