अल्मोड़ा। सेराघाट-कुंज कुमोला सड़क बन गई है, लेकिन जैंगल नदी में पुल नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द पुल का निर्माण करने की मांग की है।
नाली तल्ली निवासी रूप सिंह बिष्ट ने बताया कि सेराघाट-कुंज किमोला सड़क का निर्माण पांच साल पहले हो गया है। इस क्षेत्र में ल्वेटा, पभ्या, सल्यूड़ी, सुकना, ढानखेत, स्लाल भाटकोट, कोट्यूड़ा, भल्यूडा, नाली तल्ली, नाली मल्ली आदि ग्राम पंचायतें स्थित हैं। सड़क तो बन गई है पर पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।
इस कारण अल्मोड़ा से आने वाले वाहन जैंगन नदी से होते हुए आते-जाते हैं जिसमें काफी खतरा बना रहता है। यदि जल्द पुल का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।