अल्मोड़ा। नरसिंहबाड़ी मोहल्ले के लोगों का प्रत्येक रविवार को सामूहिक रूप से सफाई अभियान जारी है। लोगों ने बाड़ी नौले की सफाई की। इसके अलावा मोहल्ले के रास्तों को साफ किया और जगह-जगह पड़े मिट्टी के ढेरों को हटाया।
नरसिंहबाड़ी के लोगों ने मोहल्ले को साफ और स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता समिति गठित की है। समिति के बैनर तले मोहल्लेवासी प्रत्येक रविवार को सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाते हैं। इसके अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। रविवार प्रात: मोहल्ले वासियों ने बाड़ी नौले की सफाई की। नौले परिसर और आसपास उगी घास, झाड़ियों का निस्तारण किया। इसके अलावा मोहल्ले के रास्तों में जगह-जगह पड़े कूड़े को साफ किया। कई स्थानों पर मिट्टी के ढेरों को हटाया।
सफाई अभियान में कर्नल जयंत थापा, हरीश अधिकारी, कुंवर बिष्ट, प्रकाश रावत, भूपेंद्र मियान, आशीष वर्मा, राजेंद्र मल, पवन वर्मा, रिंकू वर्मा, नदीम, दिनेश रावत, डा. बीआर आर्या, मोहित कपकोटी, मनोज तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट आदि शामिल हुए।