फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल ने पालिका द्वारा कर लगाने का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर पालिका के प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण कर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के लोगों से भवन कर लिया जाता है। लोग साफ-सफाई आदि के लिए ही यह टैक्स देते हैं। इसके बावजूद यूजर चार्जेज के नाम पर एक और कर लगाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारियों से पहले ही विभिन्न मदों में नगर पालिका द्वारा कर लिया जा रहा है। जीएसटी और आर्थिक मंदी के दौर में पालिका द्वारा एक और कर लगाने से व्यापारियों पर बोझ बढ़ जाएगा। यह व्यापारियों को किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पालिका को केंद्र तथा राज्य सरकार से अनुदान की मांग करनी चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के लिए पूरे शहर में सीसीटीवी लगाने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष जोशी, जिला कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, संजय अग्रवाल, कमल बिष्ट आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें