फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे टप रही बिजली, नगर में अधिकांश जगहों पर नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इस बार बिजली विभाग की गलती से नगरवासियों को पानी नहीं मिल पाया। बिजली विभाग ने बगैर सूचना के शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी। जिससे दशहरा त्योहार के दिन नगर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी और लोगों को त्योहार के दिन मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

कोसी मटेला के पास स्थित पंप हाउस में शुक्रवार सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति भंग रही। करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण कोसी के पंप हाउस से नगर के पेयजल टैंकों में पानी की सप्लाई बाधित रही। जिससे रानीधारा, पोखरखाली, ढूंगाधारा, मकेड़ी, गोलना करड़िया आदि नगर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि कोसी नदी में पानी पर्याप्त मात्रा में है लेकिन शुक्रवार को बिजली विभाग ने लॉपिंग के कारण बगैर सूचना के विद्युत आपूर्ति भंग कर दी। दशहरा पर्व की तैयारी में जुटी जनता को शनिवार को पानी नसीब नहीं हो पाया। लोगों का कहना है कि त्योहार के दिन पानी नहीं आने पर लोगों को आसपास के नौलों, जल स्रोतों से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें