फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु मंदिर जीवनधाम में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय के आचार्यों ने शिशु मंदिर जीवनधाम के मार्ग की सफाई की और जगह-जगह फेंके गए कूड़े को एकत्र कर जलाकर नष्ट किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। पृथ्वी को बचाने के लिए उसकी सफाई सर्वश्रेष्ठ कार्य है। हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने थर्माकोल, प्लास्टिक बैगों और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। सफाई अभियान में गिरिजा पाठक, महेश जोशी, राजेश लोहनी, हरीश मेहता, हरीश बिष्ट, भुवन पांडे, संजय जोशी, आनंद भट्ट, विशन बिष्ट, नवीन जोशी, ओमप्रकाश लोहनी, आनंद उप्रेती, पूनम जोशी, रजनी जोशी, पुष्पा मेहरा, भावना तिवारी, पूजा बिष्ट, प्रीति बहुगुणा, जानकी ठाकुर, आशा सुयाल, तरुण जोशी, जानकी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें