फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिझाड़ गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक के झिझाड़ गांव में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। शाम होते ही तेंदुआ गांव के आसपास दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। बीते दिन तेंदुए ने घर के पास घूम रही नंदराम की बकरी को मार डाला। गांव के प्रधान मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि तेंदुए के डर से लोग खेतों में काम करने में भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें