फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कर्ज में डूबे किसानों और छोटे व्यवसायियों के ऋण माफ हों’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कर्ज में डूबे किसानों और छोटे व्यवसायियों के ऋण माफ हों’
विज्ञापन

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में 26 और 27 जून को देहरादून में होने वाले चौथे द्विवार्षिक अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने और सम्मेलन की तैयारियों के साथ नशा मुक्त उत्तराखंड और नानीसार आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। साथ ही कर्ज में डूबे किसानों, छोटे व्यवसायियों के कर्ज माफ करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा की नीतियों से उत्तराखंड के मूल मुद्दे स्थायी राजधानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी हाशिए पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में होने वाले चौथे द्विवार्षिक अधिवेशन में भी उत्तराखंड के इन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संघर्षशील शक्तियों को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैठक में राज्य में किसानों, मजदूरों की दुर्दशा पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कर्ज में डूबे किसानों, छोटे व्यवसायियों के कर्ज माफ करने की मांग की गई। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की आबकारी नीति को जन विरोधी घोषित करते हुए कहा कि शराब के कारण घर बरबाद हो रहे हैं। उन्होंने नानीसार में जिंदल को आवंटित भूमि की जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर जनता से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखने पर फैसला लिया गया। इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीकॉम परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे लक्षित पंत की उपलब्धि पर खुशी जताई गई। बैठक में आनंदी वर्मा, गोविंद सिंह, अमर प्रकाश, प्रकाश राम, ललित चौधरी, आनंदी मनराल, लीला आर्या, लक्षित पंत, धीरेंद्र मोहन पंत, दीपक, राजू गिरि, अनिरुद्ध कुमार, मन मोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें