फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासविहीन परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आवासविहीन परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा
विज्ञापन

अल्मोड़ा। आवास विहीन परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 221 आवास विहीन परिवारों के लिए मकानों का निर्माण होगा। योजना के तहत 56 लोगों के आवासों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
केंद्र सरकार ने अगले साल तक सभी आवास विहीन परिवारों को अपना घर देने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार गरीब आवास विहीन लाभार्थी को भवन निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपये उपलब्ध कराती है। साथ ही लाभार्थी को मनरेगा के माध्यम से साल में 95 दिन रोजगार भी दिया जाता है। 2011 में हुई आर्थिक गणना में सूचीबद्ध ऐसे परिवार जिनके पास अपना मकान नहीं है इस योजना के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थी के पास अपनी भूमि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले में 221 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 56 आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन निर्माण को प्रथम किश्त के रूप में लाभार्थी को 60 हजार मिलेंगे। लेंटर तक भवन बनने पर दूसरी के रूप में 40 हजार और भवन का निर्माण पूरा होने पर तीसरी किश्त में 30 हजार दिए जाएंगे। यदि लाभार्थी के पास शौचालय नहीं है तो मनरेगा के माध्यम से 12 हजार लागत से शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही लाभार्थी यदि आजीविका के लिए कोई उद्यम स्थापित करना चाहता है तो उसे बैंक से ऋण भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें