फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव दूर करने के लिए पुलिस सीख रही योग

विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव दूर करने के लिए पुलिस सीख रही योग
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर जिले के थाना चौकियों, फायर स्टेशन और पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार से योग सप्ताह शुरू किया गया है। 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को पतंजलि योग पीठ के प्रदीप जोशी और भूपेंद्र सिंह वल्दिया ने पुलिस लाइन और फायर स्टेशन में सुबह एक घंटे की योग कक्षा में पुलिस कर्मियों को तनाव दूर करने के तरीकों के अलावा योग से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने कई योग क्रियाएं भी कीं। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया, अग्रिशमन अधिकारी वंश बहादुर, कमल सिंह पवार, प्रतिसार निरीक्षक संतोष बगडवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें