फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 1.41 करोड़ से सुधरेगी सीमा-लदोलिया सड़क की दशा

Tue, 31 Mar 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के सीमा-लदोलिया मोटर मार्ग के सुधारीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए राज्य योजना से 1,41,17,000 रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

विधायक पार्वती दास ने बताया कि सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी। शासन से किमी शून्य से तीन के बीच सड़क को बेहतर बनाने के लिए राशि मंजूर कर ली है। जल्द ही सड़क में कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सड़क की दशा सुधरने के बाद क्षेत्रवासियों को आवाजाही में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने राशि की स्वीकृति कराने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें