फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में दूसरे दिन हुआ 1350 रोगियों का इलाज

Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रोगियों की जांच करते डाक्टर। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। योगदा सत्संग शाखा आश्रम द्वाराहाट की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 1250 लोगों ने इलाज कराया। इसके अलावा दूनागिरि खोलियाबाज में लगे उप शिविर में भी 100 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। दूसरे दिन भी सुबह आठ बजे आश्रम स्वामी केदारानंद गिरि ने प्रार्थना कर शिविर की शुरूआत की।
विज्ञापन

देश भर के विभिन्न शहरों से 26 डॉक्टर और स्वयंसेवक योगदा के भक्त शिविर में सेवाएं दे रहे हैं। हृदय रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, आंख, नाक और गले, नेत्र रोग, हड्डी रोग, सामान्य चिकित्सा और अन्य विभाग दोपहर तक शिविर में सेवाएं देते रहे। पैथोलॉजी की जांच और दवाइयों का वितरण किया गया।
द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक के पचीस और अन्य छात्रों ने विशेष सहयोग दिया। ऑप्टोमेट्रिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट की सेवा का लाभ भी रोगियों ने उठाया। दूनागिरि क्षेत्र के खोलीयाबाज में लगे उप शिविर में 100 रोगी पहुंचे थे जिसमें स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक-कान गला रोग, नेत्र रोग आदि के मरीजों की चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें