फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल के लिए ट्रायल 14 अप्रैल से शुरू होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जय गोलू क्रिकेट क्लब और अल्मोड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्व. तिलक वर्मा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए खिलाड़ियों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। 14 अप्रैल से विभिन्न स्थानों ट्रायल प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल भट्ट ने कि इस वर्ष प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की उभरती हुई प्रतिभाओं को अधिक मौका दिया जाएगा। इसके लिए सेराघाट में ट्रायल 14 अप्रैल को सुबह दस बजे, 15 अप्रैल को नौगांव (भैसियाछाना) में ट्रायल सायं तीन बजे, 16 अप्रैल को रानीखेत में सायं तीन बजे, 21 अप्रैल को जैंती में सुबह 11 बजे, 21 अप्रैल को लमगड़ा में सायं तीन बजे ट्रायल निश्चित किया गया है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का ट्रायल 22 अप्रैल को जीआईसी अल्मोड़ा में सायं चार बजे से होगा। पंजीकरण और ट्रायल के आधार पर 100 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें