फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनावों के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 225 बसें और करीब 350 मैक्स, बुलेरो आदि वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम मार्च में जारी हो जाने की संभावना है। इधर प्रशासनिक मशीनरी काफी दिन पहले से ही चुनाव की तैयारी में जुटी है। इधर संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देश पर वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने बताया कि चुनाव के लिए 225 बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। इनमें अधिकांश केमू और अन्य प्राइवेट बसें ली जाएंगी। ताकि रोडवेज की नियमित बस सेवाएं बाधित नहीं हों। इसके अलावा 350 मैक्सी, बुलेरो और अन्य छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ छोटे वाहनों के अधिग्रहण का काम पूरा भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों को ड्यूटी के मुताबिक समय पर भेजना जरूरी होता है। सूचना मिलने के बाद वाहन नहीं भेजे जाने पर एफआईआर दर्ज कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें