फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे अल्मोड़ा के 14 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 25 से 27 फरवरी तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा के 14 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। अलग अलग भार वर्ग में अल्मोड़ा से छात्र-छात्राओं का चयन होने पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी के सचिव और कोच कमल बिष्ट ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में अवनि बिष्ट, आरती गैड़ा, तमन्ना सिंह, काजल, सब जूनियर बालक वर्ग में प्रतीक बिष्ट, नीलेश भट्ट, योगेश मिश्रा, स्पर्शवर्धन, अखिलेश सिंह, कैडिट बालिका वर्ग में अक्षरा भट्ट और कैडिट बालक वर्ग में अंकित मेहरा, परीक्षित बिष्ट, आदित्य रावल, आर्यन रावल शामिल हैं।

प्रतियोगिता में जीपी पंकज और वंदना सिंह राष्ट्रीय रेफरी और कमल बिष्ट, मंजू बिष्ट, मैनेजर हरगोविंद भट्ट, आशा रावल को कोच नियुक्त किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों का उत्तराखंड राज्य की ताइक्वांडो टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर देवाशीष नेगी, मानस स्कूल की निदेशक मंजू बिष्ट, प्रधानाचार्या निरंजना पांडे, कुंदन बिष्ट, योगेश नयाल, कुंदन सिंह चम्याल, सभासद जगमोहन बिष्ट, दया जोशी, गिरीश मल्होत्रा, गीता मेहरा, प्रो. एसएस पथनी समेत खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें