फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में 11 दुकानों से पालीथिन बरामद, अर्थदंड वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने की पहल शुरू हो गई है। नगर पंचायत की तरफ से दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 11 दुकानों में पॉलिथीन बरामद की गई। मौके पर ही दुकानदारों को 5,600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। कई दुकानों से इस दौरान पॉलिथीन को जब्त भी किया गया। दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चेकिंग अभियान में अधिशासी अधिकारी प्रकाश चंद्र तिवारी, ईश्वर मठपाल, दीप चंद्र भट्ट, मनीष चौधरी, ललित बिष्ट सहित तमाम लोग शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें