फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बटुलिया के शिक्षकों ने किया ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज बटुलिया के शिक्षकों ने विद्यालय के आसपास स्थित गांवों में जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। शिक्षकों ने कहा कि वोट से ही मजबूत लोकतंत्र की परिकल्पना साकार होगी। स्वीप बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी जमुना प्रसाद तिवारी ने मतदाता के कर्तव्य और ताकत के बारे में बताया। ग्राम प्रधान हरीश कांडपाल सहित ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सहयोग किया। जागरूकता दल में गोकुल राणा, प्रेम प्रकाश, रोहिताश सिंह, सीएस हरिओम, विजय सोनी आदि शामिल रहे। जागरूकता दल को प्रधानाचार्य भुवन पाठक ने रवाना किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी अतिरिक्त समय में लोगों को जागरूक करने का संकल्प जताया। इस अवसर पर डा. भावना, अर्चना बुधानी, दीप्ती ध्यानी, जोधा सिंह, कल्याण सिंह, कैलाश कांडपाल, मोहन चंद्र, कुसुमलता मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें