फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया सीईओ कार्यालय प्रांगण में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य का जीआईसी पालीगुणादित्य में विलय करने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि कन्या विद्यालय के विलीनीकरण का आदेश शीघ्र निरस्त नहीं किया गया तो जीआईसी पालीगुणादित्य में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी।

विद्यालय को विलय किए जाने के विरोध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि व क्षेत्रवासी शुक्रवार को सीईओ कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय के प्रांगण में धरना दिया। इस मौके वक्ताओं ने कहा कि राजकीय कन्या हाईस्कूल पाली गुणादित्य में कक्षा नौ और दस में 72 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस विद्यालय जिला योजना से 50 लाख रुपये लागत से विद्यालय का भवन भी निर्माणाधीन है। किंतु शासन ने कन्या हाईस्कूल का जीआईसी में विलय करने का आदेश जारी कर दिया है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस संबंध में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीईओ जगमोहन सोनी को ज्ञापन भी सौंपा। धरने में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिजवाली, पीसीसी सदस्य मोहन सिंह सिंग्वाल, राजेंद्र रावत, जगत बिष्ट, पूर्व प्रधान इंद्रदेव, प्रधान गुणादित्य गोविंद बल्लभ, पीतांबर दत्त, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद, प्रधान खीमानंद पालीवाल, नरी राम, दलीप सिंह, हरीश चौहान, रमेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, राम सिंह नेगी, रमेश राम, मदन सिंह, दीवान राम, कृष्ण चंद्र, प्रताप राम आदि शामिल हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें