फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्पस श्रमिक अनशन पर अडिग, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बंद पड़ी आल्पस फैक्ट्री का संचालन शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर भूपेंद्र प्रसाद और प्रकाश लाल बुधवार को भी आमरण अनशन पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने 14 फरवरी को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने का एलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आमरण अनशन को 19 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक मांगों के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बताया गया कि 14 फरवरी को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल और नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कर्मचारियों को उनकी वार्ता मुख्यमंत्री से कराकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

आमरण अनशन के समर्थन में कला, हंसी, रेखा, ममता, माया, दीपा, मंजू, शीला, चंपा, किरण, नीना, सरोज, गीता, शांति, हेमा, शंकर, अशोक, शेखर, आनंद, बलवंत, महेंद्र, मोहन, विपिन, विनोद, घनश्याम, हेमेंद्र, गिरीश प्रमोद, रमेश धरने पर बैठे। आर्यन छात्र संगठन ने आमरण अनशन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


समर्थन देने वालों में संगठन जिलाध्यक्ष कमल कोरंगा, राजेंद्र बिष्ट, वैभव पांडे, उज्जवल जोशी, मयंक मटियानी, सोनू बिष्ट, पंकज जीना, विजय डंगवाल, हिमांशु बिष्ट आदि शामिल हैं। उज्ज्वल जोशी, पंकज जीना, अभिषेक जोशी, विक्रम डंगवाल, नितिन नेगी, पीसी तिवारी, अख्तर हुसैन, कमल कोरंगा, वैभव पांडे, प्रकाश उनियाल, हर्ष कनवाल, राजू गिरी, दिनेश जोशी, लोकेश सिंह, मयंक मटियानी ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें