फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आरतोला ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शौकियाथल में आयोजित स्व. राम चंद्र भट्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आरतोला की टीम ने जीत लिया है। धौलछीना की टीम उपविजेता रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


फाइनल मैच आरतोला और धौलछीना के बीच खेला गया। आरतोला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 204 रन बनाए। जवाब में धौलछीना की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। आरतोला ने 41 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरतोला के दीपक नाथ को दिया गया। विजेता टीम को 21 हजार नकद, ट्राफी और उपविजेता टीम को 11 हजार नकद, ट्राफी दी गई।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर धौलादेवी के ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, कांग्रेस लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, आयोजक मंडल के संजय नेगी, सुंदर बिष्ट, महेंद्र सिंह, नंदन नेगी, केशर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें