मौलेखाल (अल्मोड़ा)। अभब्या फाउंडेशन की ओर से बैलाढैया में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक, पार्षद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक प्रवींद्र आचार्य, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार कार्यकारिणी अध्यक्ष अधिवक्ता महेश बिष्ट, छात्र महासंघ कुमाऊं विवि नैनीताल के अध्यक्ष रोहित मेहरा, काशीपुर निगम पार्षद जगत बिष्ट, निगम पार्षद काशीपुर बीना नेगी, सांसद प्रतिनिधि महेश्वर सिंह मेहरा, संस्कृत विद्यालय झीपा के प्रधानाचार्य महेश चंद्र जोशी को फाउंडेशन के अध्यक्ष जीवन सिंह रावत ने
प्रतीक चिन्ह तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि अभब्या फाउंडेशन के प्रयासों के सराहनीय बताया। कार्यक्रम में रमेश नेगी, गणेश रावत, अंजलि, रोहित कुमार, संदीप कुमार, हरि राम आर्या, हरिदर्शन, गणेशी देवी, विक्रांत भटनागर मौजूद थे। संचालन सुजीत चौधरी ने किया। ब्यूरो
फोटो-बैलाढैया में विधायक सुरेंद्र जीना को सम्मानित करते फाउंडेशन के सदस्य।
(25एएलएम01पी)