रानीखेत (अल्मोड़ा)। कस्बाई क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। चिलियानौला, गनियाद्योली, लालकुर्ती क्षेत्र में 14 घंटे बिजली गुल रही। सोमवार की रात भर बिजली की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में रात भर बिजली नहीं होने के कारण लोग काफी परेशान रहे।
चिलियानौला, लालकुर्ती, गनियाद्योली, बधाण सहित तमाम इलाकों में सोमवार की रात आठ बजे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। लोग देर रात तक बिजली का इंतजार करते रहे। मंगलवार को दस बजे आपूर्ति सुचारु हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम एसडीओ प्रवेश कुमार के अनुसार गनियाद्योली के पास धमाईजर में विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ की टहनी गिर गई थी। जिस कारण इन क्षेत्रों में आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की इसके बाद फाल्ट मिला। जिसे सुबह 10 बजे बहाल कर दिया गया है।