द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम यहां संकुल केंद्र में संपन्न हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर सपनों की दौड़ में ललित मोहन और भावना, शैक्षिक स्टाल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चरी और कोटिला ने क्रमश प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में राप्रावि द्वाराहाट प्रथम, पेंटिंग में राप्रावि द्वाराहाट की भूमिका, समीर और प्रिया प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
कविता पाठ में ललित बिष्ट प्रथम, अंजलि द्वितीय और भावना तृतीय रही। जूनियर स्तर पर सपनों की दौड़ में इंद्रा, हेमा, शैक्षिक स्टाल और नुक्कड़ नाटक में राजूहा गवाड़ पहले, पेंटिंग में खोलियाबांज की आरती आगरी, गवाड़ के दिव्यांशु, कविता पाठ में गवाड़ की रुचि और दुधोली की कोमल अव्वल रही।
कार्यक्रम में संकुल के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य हंसा पांडे ने और संचालन प्रधानाध्यापक पूरन बिष्ट ने किया। बाद में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नंदा बल्लभ मैनाली, त्रिलोक अधिकारी, प्रकाश रौतेला, दिनेश चंद्र, किशन सिंह बिष्ट, संजीव पांडे, निर्मल तिवारी आदि भी मौजूद रहे।