फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दौर में सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा/भतरौंजखान। नेहरू युवा केंद्र की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जीआईसी लमगड़ा में आयोजित पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं में सोशल मीडिया के प्रभाव विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया का प्रभाव काफी बढ़ गया है।

इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश मोहन बिष्ट, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक समेद्र प्रताप सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को जेएस धामी, सीपी यदुवंशी, विनोद कुमार, केएम जोशी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरीश कपकोटी के अलावा नेहा बगडवाल, भावना डंगवाल, विनीता आर्या, केवल तिवारी, आनंद मेर, कुंदन चंद्र आदि मौजूद थे। संचालन विद्यालय के प्रवक्ता त्रिभुवन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतरौंजखान में नेहरू युवा केंद्र के स्थापना दिवस पर नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के कार्यक्रम समन्वयक एसपी सिंह के निर्देशन में राजकीय इंटर कालेज मछोड़ में पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक महिपाल जोशी ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों से अवगत कराया और इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं करायी गई और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भीम सिंह भाकुनी, डा. पुष्पा, भोला दत्त कश्मीरा, चंद्रशेखर, कांति बल्लभ, विनोद कुमार, गोपाल दत्त, भुवन चंद्र, आफताब असलम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें