अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को लमगड़ा, शहरफाटक, चलनीछीना और दन्या में अभियान चलाते हुए अलग अलग दुकानों से मिठाई के पांच नमूने जांच के लिए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अभय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने लमगड़ा में एक दुुकान से बेसन लड्डू, शहर फाटक से गुलाब जामुन, चलनीछीना से चाकलेट मिठाई, दन्यां में दो दुकानों से बर्फी और सिंगोड़ी के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से ताजी और मिलावट रहित मिठाई बेचने और दुकान में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को भी कहा। अभियान के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक भी शामिल रहे।