फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बुरी है देखो ए पाप करने वालो.. कहकर लंकापति रावण ने त्यागे प्राण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। नगर के कर्नाटकखोला, एनटीडी, सरकार की आली आदि स्थानों पर रामलीला मंचन जारी है। दसवें दिन मेघनाद वध से लेकर रावण वध तक के प्रसंग मंचित किए गए। रामलीला में श्री राम द्वारा छोड़े गए बाण लगने पर लंकापति रावण ‘हालत बुरी है देखो ए पाप करने वालों...’ कहकर प्राण त्याग देता है।

कर्नाटक खोला की रामलीला में दसवें दिन मेघनाद वध, सुलोचना सती, रावण-अहिरावण संवाद, अहिरावण वध, रावण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। बिट्टू कर्नाटक ने रावण के पात्र का शानदार अभिनय कर वाहवाही बटोरी। डॉ. करन कर्नाटक ने मेघनाद, लता बाफिला ने लक्ष्मण, अमित मल्होत्रा ने अहिरावण के पात्र का अभिनय किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी दीप जोशी और इंजीनियर केसी आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। वहां विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद अशोक पांडेय, मंजीत कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीडी की रामलीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध का प्रसंग मंचित हुए। प्रदीप तिवारी ने रावण, गिरीश धवन ने कुंभकर्ण, सोनू मटियानी ने मेघनाद, हरीश बिष्ट ने अहिरावण के पात्र का अभिनय किया। सरकार की आली की रामलीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, रावण विलाप, हनुमान-मकर ध्वज प्रसंग, अहिरावण वध, रावण वध आदि प्रसंग मंचित किए गए। इधर सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी की ओर से सोमेश्वर में आयोजित रामलीला में आठवें दिन रावण का विभीषण को लात मारना, विभीषण का भाई को छोड़ना, राम सेतु की स्थापना, अंगद-रावण संवाद आदि प्रसंग मंचित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें