अल्मोड़ा। नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा धरना 32वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में प्रशासन सकारात्मक रुख नहीं अपना रहा है।
ग्रामीणों को बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा धरना जारी रखा जाएगा। धरने पर अशोक ग्वासीकोटी, अंबी राम, तारी राम, देवी दत्त पांडे, केपी जोशी, घनश्याम गुरुरानी, धन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, पूरन सिंह, चंदन रावत, विनोद सिंह, आनंद सिंह कनवाल, हर्ष सिंह कनवाल, डीआर आर्या, गणेश लाल, भैरव दत्त जोशी आदि बैठे।