अल्मोड़ा। जिला पूर्ति विभाग अल्मोड़ा में पिछले कुछ समय से खाली चल रहे जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर जिला पूर्ति अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। सोमवार को जगदीश वर्मा ने जिला पूर्ति अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वर्मा इससे पहले पौड़ी में जिला पूर्ति अधिकारी पद पर कार्यरत थे। जिला पूर्ति विभाग में 16 फरवरी 2018 से जिला पूर्ति अधिकारी का पद खाली चल रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर नारायण दत्त जोशी को प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी का दायित्व दिया गया था। सोमवार को जिला पूर्ति विभाग में जगदीश वर्मा ने जिला पूर्ति अधिकारी का पदभार ग्रहण कर किया है।