अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब की और यहां हुई ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अल्मोड़ा स्टेडियम की टीम ने जीत लिया। पिथौरागढ़ की टीम उप विजेता रही। फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा स्टेडियम और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। अल्मोड़ा स्टेडियम की टीम ने पिथौरागढ़ को 11-25, 17-25, 23-25 से पराजित कर जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उप विजेता टीम को सात हजार रुपये और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा कि भविष्य में क्लब अन्य खेलों का आयोजन भी करेगा। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष अनीता रावत, दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट, वकुल साह, अमित साह, मनीष जोशी, गिरिराज साह, पूरन रौतेला, रॉबिन भंडारी, दीपक साह, कमल बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, विनीत बिष्ट, भरत टम्टा, दीपक वर्मा, निर्मल रावत, पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, मनोज कनवाल, नीरज पवार, बलवंत दानू, हीरा कनवाल, गीता बिष्ट, ओसीन खान, सोनू कर्म्याल, गोविंद बिष्ट, नीरज पांगती, अजय कुमार, मनोज जोशी, जगदीश चौहान, श्याम भट्ट, किशन लाल, संध्या वर्मा, दीपक मेहरा, चंदन लटवाल, नंदन फर्त्याल आदि थे।