फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में भू-माफियाओं के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माफिया संस्कृति विरोधी जन अभियान की ओर से भू माफियाओं की काली करतूतों के खिलाफ एकजुटता के लिए नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में राज्य में भू माफिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि आज समूचा उत्तराखंड भू माफिया की गिरफ्त में है। आरोप लगाया कि भू माफिया को शासन और प्रशासन का संरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में उत्तराखंड में जल, जंगल, जमीन और मानवाधिकारों की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं पर माफिया के हमले तेज हुए हैं। इन सबके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि माफियाराज के खिलाफ 23 मई को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में डांडा कांडा मामले पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई भूमि के खिलाफ पीसी तिवारी द्वारा आवाज उठाए जाने पर उन्हें बदनाम करने की साजिश पर रोष जताया गया।

बैठक में पूरन मेहरा, बधुवा मुक्ति मोर्चा के डीके कांडपाल, उलोवा के पूरन चंद्र तिवारी, पीसी तिवारी, गोविंद मेहरा, आनंदी मनराल, रेखा धस्माना, आनंद सिंह बगड़वाल, जीसी जोशी, दिनेश चंद्र महर, ईश्वर जोशी, रघुवर जोशी ने विचार रखे। बैठक में संयोजक मंडल का गठन किया गया। जिसमें डीके कांडपाल, आनंदी मनराल, जीसी जोशी, केवी पांडे, मनोहर नेगी, आनंद सिंह बगड़वाल, जेसी, दिनेश चंद्र महर, अनूप तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें